संभल, मार्च 20 -- भाकियू असली द्वारा महाबली टी-प्वाइंट पर बीते 12 दिनों से खनन के विरोध में आंदोलन चल रहा था। किसानों की मांग थी कि बुलन्दशहर के बालू खनन पट्टे के नाम पर संभल जिले की सीमा में किए जा रहे बालू खनन को रोका जाए। इस खनन की बजह से बरसात के मौसम में यदि गंगा की धारा का रुख क्षेत्रीय गांवों की ओर मुड़ जाए तो 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इसी को लेकर बुधवार को धरना स्थल पर पंचायत हुई थी, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया था। किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन डिजीटल पैमाइश के आधार पर खनन को बुलन्दशहर की सीमा में बता रहा है, इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उस पार जनपद बुलन्दशहर है, सीमा गंगा की बीच धारा होना चाहिए। किसानों ने सीमांकन मैनुअली तरीके से किए जाने की मांग उठाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.