पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष लाल मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम अजीत प्रताप को कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि कस्बे में नगर पालिका चौराहे से बिजली घर रोड तक जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर जाम से निजात दिलाने की मांग की गई। पात्र लोगों को राशन कार्ड बनवाकर उन्हें खाद्य सुविधा देने को कहा गया। पीलीभीत हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर पर तैनात कर्मचारियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कार्यकर्ताओं ने की। इसके अलावा सिरसा चौराहे पर स्ट्रीट लाइट सही कराने और स्पीड ब्रेकर बनवाने को कहा गया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गांव पिपरिया दुलई में की जा रही बिजली कटौती, शेरपुर फाटक के पास जल भराव होने और आवारा पशुओं से निजात दिल...