हापुड़, दिसम्बर 8 -- भाकियूभारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष कौशिंद्र गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम श्रीराम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में नगर के रिफ्यूजी कालोनी में जलभराव की समस्या काफी गंभीर बनी हुई है। मकान की दीवारों में पानी भर रहा है जिससे मकान की नींव खराब हो रही है। उन्होंने शीघ्र ही जलभराव की समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि उक्त कालोनी एचपीडीए के अधिकारियों के संरक्षण में काटी जा रही है। जबकि गांव बदरखा में तालाब की सफाई न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सभी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। एसडीएम ने संबंधित समस्या का निस्तारण कराने का आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.