रुडकी, जून 2 -- लक्सर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित पंचायत में अमर सिंह मुखिया को जिला अध्यक्ष और सुखबीर सिंह को तहसील महासचिव रुड़की नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वह निष्ठा के साथ निभाएंगे। कस्बे के सीमली मोहल्ले में स्थित किसान झोपड़ी पर आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी उर्फ नीलू ने वरिष्ठ समाज सेवी अमर सिंह मुखिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा उन्होंने तहसील महासचिव रुड़की सुखबीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी उर्फ़ नीलू ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में सरकार द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सप्लाई खर्च बढ़ाने प...