मुरादाबाद, मई 9 -- मुरादाबादम भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ता और किसान सम्मेलन शुरू है। शहर के आशियाना स्थित समारोह स्थल पर किसाने की भारी भीड़ है। महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौहान, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। नेताओं ने खेती के जरिए देश की आमदनी बढ़ाने वाले किसानों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद नजर आए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिश्नोई ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आशियाना कॉलोनी में भाकियू का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...