फिरोजाबाद, जून 10 -- भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह जादौन के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर पहले नारेबाजी कर विद्युत केंद्र पर धरना दिया। बाद में अधिशासी अभियंता/उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने जर्जर विद्युत लाइनों, क्षतिग्रस्त पोलों तथा ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश में इन दिनों बिजली आपूर्ति और कटौती का मुद्दा किसानों के बीच प्रमुख चिंता का विषय बना हुआ है।ज्ञापन में कहा कि नगला रामगढ़ उम्मरगढ़ में 550 सर्विस की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद भी किसानों की लाइनें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने में अतिरिक्त पोल लगाए जाने, फीडर पर खराब पड़ी रिले को बदलवाने तथा सड़क किनारे...