भाकियू भानु ने भी उठाई किसानों की समस्याएं
अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के बाद मांगों के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बिजली आपूर्ति में सुधार करने, फसल सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने, शुगर मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज दिलाने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, सड़कों का निर्माण कराने सहित अन्य प्रमुख मांग शामिल रहीं। इसके अलावा सहकारी समितियों में जो सात प्रतिशत ब्याज लिया जाता है, उसे तीन प्रतिशत किए जाने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने की भी वकालत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चमन सिंह प्रधान, प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह, राहुल कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, बलवंत सिंह, सुधीर चौहान, अजयपाल सिंह, बबलू गुर्जर, हरपाल सिंह, गुरजिंदर कौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.