बिजनौर, अगस्त 13 -- भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने ग्राम फिरोजपुर निवासी जैनेंद्र चौहान पुत्र गणेश सिंह को संगठन का ब्लाक महासचिव मनोनीत किया है। साथ ही अपेक्षा की है कि जैनेन्द्र सिंह के मनोनयन से भारतीय किसान यूनियन संगठन एवं महात्मा टिकैत की नीतियों का प्रचार प्रसार अधिक होगा। ब्लाक महासचिव जैनेंद्र चौहान का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो विश्वास उन पर बताया गया है वह उस पर खरा उतरेंगे। किसानों की आवाज को और अधिक बुलंद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...