मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को अदलहाट के समदपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में किसानों ने गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों पर नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरा उपलब्ध कराने और समय पर भुगतान की मांग की। साथ ही नहरों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए टूटी पटरियों की मरम्मत और हेड से टेल तक सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की। चुनार सिंचाई खंड के बेलहर राजवाहा व देवरिला माइनर के अधूरे कार्यों को मानक के अनुरूप पूरा कराने पर जोर दिया गया। वहीं मजदूर दिवस के मद्देनजर खेती को मनरेगा से जोड़ने और मजदूरों को निर्धारित मजदूरी दिलाने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जगद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.