अमरोहा, जून 1 -- गजरौला। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। पुलिस को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बाहर से लिखी जा रही दवाओं पर अंकुश लगना चाहिए। क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द की जानी चाहिए।थाना चौराहे से बस्ती व मुख्य चौराहे से ललिता देवी मार्ग सड़क की मरम्मत सबसे पहले करवाने की मांग की। इसके अलावा जर्जर बिजली तारों व फुंके ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलवाने की मांग भी की। समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान रिहान सैफी, मयंक, अभिषेक, अजय चौधरी, बिलाल, सोनू गुर्जर, रवि रावत, शाहनवाज, राजेश, बलवंत जाटव, पु...