संभल, जुलाई 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के पदाधिकारी सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपने के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने चमरौआ गांव में ही रोक दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन नखासा थाने के उपनिरीक्षक विशांत मलिक को सौंप दिया। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी, सरदार गुरुवचन सिंह, अनमोल कुमार, संतवीर सिंह, निर्देश कुमार, खेमपाल यादव, सुफियान पाशा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की सभा से पहले पुलिस अलर्ट, ज्ञापन की तैयारी कर रहे भाकियू नेताओं को किया नजरबंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...