संभल, अप्रैल 11 -- भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। किसानों ने बताया कि हाल की बेमौसम बारिश से गेहूं, जौ, सरसों और सब्जी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री राहत निधि से 20 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। खाद की बोरी का वजन 50 किलो से घटाकर 40 किलो किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई और इसे फिर से 50 किलो करने की मांग रखी गई। किसान नेताओं ने चेतावनी...