बिजनौर, मई 5 -- नहटौर। फुलसंदा बिजलीघर से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सात दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में वीरेंद्र सिंह, पुनीत तुषियार, अनिल कुमार, पदम चौधरी, नीटु कुमार, अरविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, शैंकी कुमार, मो. यासिर, विमल कुमार, मो शकील, मोहित आदि पहुंचे। उन्होंने जर्जर विद्युत लाइनों को तुरंत ठीक करने, बिजली आपूर्ति 18 घंटे देने, रोस्टिंग के नाम पर हो रही कटौती बंद करने समेत कई मांगें उठाईं। उधर, उपखंड अधिकारी कोतवाली देहात संजय सिंह यादव ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...