मथुरा, अप्रैल 28 -- राया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि हाल ही में आग, बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खाद वितरण के नए नियमों पर भी आपत्ति जताई। अब केवल उसी व्यक्ति को खाद दी जा रही है जिसके नाम पर खेत दर्ज है, इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आगे खाद की कमी से स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए समय रहते उचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिला प्रमुख सचिव धीरी सिंह, मलिखान सिंह, योगेश शर्मा, पवन कुमार, ओमवीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...