भाकियू ने ब्लॉक परिसर पर दिया धरना
लखनऊ, जून 22 -- मोहनलालगंज। पेट्रोल पंप पर किसानों को गैलेन में डीजल देने, बिना फार्मर आईडी के किसानों को खाद देने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू ने ब्लॉक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद भाकियू ने धरना समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष राजेश रावत की अगुवाई में किसानों ने ब्लॉक परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। भाकियू का आरोप था कि मोहनलालगंज क्षेत्र के कई पेट्रोल पम्प पर गैलन में डीजल नही दिया जा है। साथ ही जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। बिजली सप्लाई दुरुस्त नही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम पवन पटेल को जिला अध्यक्ष ने सीएम को सम्बोधित 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने किसानों की कई मांगों पर कार्रवाई करने के साथ अन्य शिकायतों का जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.