बाराबंकी, मार्च 10 -- हैदरगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर बैठक के बाद सीओ समीर सिंह को ज्ञापन देकर थाना लोनी कटरा पुलिस की कार्यशैली में सुधार की मांग की। बताया कि पांच सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हुई तो 16 मार्च को लोनीकटरा में पंचायत की जाएगी। सीओ ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह,आदिल खान, सचिन पांडेय एवं मो नसीम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.