पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर फायर स्टेशन बनवाने की मांग की। इसके अलावा गेहूं खरीद शुरु कराने, पंजीकरण आदि की समस्याएं रखीं और उनका निराकरण कराने कराने को कहा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद की पूरनपुर और कलीनगर तहसील कृषि बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां के किसान गेहूं, धान और गन्ना आदि फसलों का उत्पादन करते हैं। अग्निकांड की घटनाएं होने से किसानों फसलें जलकर राख बन जाती हैं।इसके लिए पूरनपुर में फायर स्टेशन बनाया जाना आवश्यक है। जब तक फायर स्टेशन का निर्माण नहीं होता। तब तक पूरनपुर और कलीनगर तहसील में अप्रैल और मई महीने में फायर सर्विस की पर्याप्त गाड़ियां उपलब्ध कराई ज...