बिजनौर, फरवरी 9 -- धामपुर। भाकियू टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी की। किसानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। चेताया समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। सोमवार को टिकैत गुट के कार्यकर्ता विकास खंड अल्हैपुर में एकत्रित हुए। किसानों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। किसानों ने ब्लॉक के अधिकारियों से निराश्रित गौवंश को गौशाला भेजना, अजीतपुर दासी ग्राम पंचायत में नाली के चैनल ठीक कराने, अजीतपुर दासी पंचायत में रुके नाले का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने, भिक्कावाला से शेरकोट हाईवे पुल पर सिंगाई नदी पर हुए कब्जे को हटवाने, बिहारीपुर ग्राम पंचायत में सोलर लाइट ठीक करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.