बागपत, अगस्त 15 -- Tiranga Yatra in Baghpat: यूपी के बागपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। डेढ़ महीने पहले भाकियू द्वारा की गई तिरंगा यात्रा निकाले जाने की घोषणा को लेकर यूपी पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बैरीकेडिंग कर दी। लेकिन तिरंगा यात्रा रोकने को लेकर पुलिस ने जो इंतजाम किए थे, वह सभी धरे के धरे रह गए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के झंडारोहण के बाद पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। गांगनौली कट की मांग को लेकर निकाली गई यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। ट्रैक्टरों और बाइकों के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने से पल-पल हादसे की आशंका बनी रही। तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर भारी पुलिस बल तैना...