अयोध्या, दिसम्बर 20 -- अयोध्या,संवाददाता। मिल्कीपुर तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन 'भानु गुट' के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव रमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के उपरांत किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है,बावजूद इसके अब तक जरूरतमंद लोगों को न तो कंबल वितरित किए गए हैं और न ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था की गई है,इससे गरीब और असहाय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम खंडासा निवासी किसान किशन राम अभिलाष की भैंस 27 अक्टूबर को सांप के काटने से मर गई थी। पशु चिकित्सा अधिकारी खंडास...