पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा और ट्रैक्टर मार्च का निकाला गया। विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। ट्रैक्टर तिरंगा मार्च कृषि उत्पादन मंडी समिति पीलीभीत से शुरू हुआ। यह मार्च काफी संख्या में ट्रैक्टरों एवं वाहनों के साथ हजारों किसानों की भागीदारी में पीलीभीत कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। किसानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर केंद्र सरकार से किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़ी मांगों को तत्काल पूरा करने की आवाज बुलंद की। मार्च के दौरान किसानों ने जय जवान, जय किसान और भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टरों के संग किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट, जमकर की नारेबाजीकिसानों की मांगें ट्रैक्टर मार...