प्रयागराज, अप्रैल 11 -- भाकियू के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन व सड़क निर्माण में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को भी धरना दिया। आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर बिना सीवर लाइन जोड़े ही सड़क बनाई जा रही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक दोषी ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता और मुख्य अभियंता व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...