भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
जौनपुर, मई 16 -- मड़ियाहूं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील में शुक्रवार को किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को नामित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गरीबों को आवश्यकतानुसार पट्टा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही पुराने बिजली बिल माफ करने और प्रत्येक उपभोक्ता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की। संगठन का कहना था कि बढ़ते बिजली बिलों से किसान और मजदूर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ज्ञापन में भूमि संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने मांग की कि जमीन की रजिस्ट्री के बाद मौके की जांच कराए बिना क्रेता का नाम खतौनी में दर्ज न किया जाए, ताकि फर्जीवाड़ा और भूमि विवादों पर रोक लग सके। यह भी पढ़ें- किसानों ने महेंद्र टिकैत की पुण्य तिथि मनाकर दिया ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.