बरेली, जून 18 -- शीशगढ़। भाकियू (अराजनैतिक) ने गुरुवार को कस्बा में महापंचायत की। पंचायत में किसानों ने सरकारी अस्पताल में चिकित्सों कमी, स्थाई रोडवेज अड्डे का निर्माण कराने, श्मशान भूमि का निर्माण न होने, जर्जर मुख्य मार्ग, बिजली के बिलो में त्रुटियों, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, कोटे की दुकानों पर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने के मुद्दे उठाए। किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। महापंचायत में तेजपाल गंगवार, संजीव रस्तोगी,आरिफ अंसारी आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...