काशीपुर, अप्रैल 5 -- जसपुर। भाकियू ने गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर एसएमओ को मांग पत्र सौंपा है। बता दें कि इस बार विधानसभा क्षेत्र में मात्र पांच गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें तीन यूसीएफ तो दो खाद्य विभाग के हैं। सभी केंद्र मंडी समिति परिसर में लगे हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसएमओ रविराज को मांग पत्र देकर गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या को कम बताते हुए दस केंद्र ओर स्थापित करने की मांग की है। कहा कि इस बार गेहूं की पैदावार अधिक है। पांच क्रय केंद्र कम है। यहां प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, दर्शन दयाल, मुख्तार घुम्मन, सुशील कुमार, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, चौधरी किशन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.