सिद्धार्थ, जून 2 -- सिद्धार्थनगर। भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं व हरिद्धार में 16 से 18 जून तक होने वाले किसान चिंतन शिविर में प्रतिभाग की रूपरेखा तय की। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि खेती का सीजन शुरू हो चुका है। किसानों को खाद का सकट न झेलना पड़े इसकी व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए। कहा कि हर बार किसानों को खाद को लेकर धक्के खाने पड़ते हैं। इस बार ऐसी स्थित उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। अगर किसानों के सामने दिक्कतें आएंगी तो धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- समस्याओं पर गरजे किसान,की पंचायत हरिद्धार में 16 से 18 जून तक होने वाले किसान चिंतन शिविर में प्रतिभाग की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान प्रदीप पांडेय, अरविंद श...