जौनपुर, अप्रैल 9 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद की गई। प्रमुख मुद्दा गलत बिजली बिलों का रहा। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार की मांग की। इसके साथ ही गांवों में बदहाल सफाई व्यवस्था, जाम नालियों, पेयजल संकट और श्मशान घाट की अव्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए। किसानों ने फसलों की कटाई के लिए श्रमिकों की कमी का मुद्दा भी उठाया और न्याय पंचायत स्तर पर श्रमिक समितियां गठित करने की मांग की। साथ ही पात्र गरीबों को आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी सभी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.