हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले कलेक्ट्रेट में पंचायत की। किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। किसानों ने गेहूं खरीदने के लिए अपने कागजात ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है पर अब तक अधिकतर किसानों के अभिलेख सत्यापित नहीं हुए हैं। वहीं, मंडियों में आढ़त पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। आढ़त पर दाम कम मिल रहा है। मजबूरी में किसान औने पौने दामों में गेहूं बेंच रहे हैं। ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें। किसानों ने कहा कि क्रय केंद्रों पर खरीद को शुरू कराया जाए। जो किसान गेहूं लेकर पहुंचें उनका गेहूं खरीदा जाए। इस मौके पर बलकार सिंह, अवतार सिंह, बलवीर राजवंशी, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.