बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इससे पहले कलक्ट्रेट में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में पंचायत हुई और इसमें आगे की रणनीति को तय किया गया। डीएम को किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया है। इस दौरान मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो रहा है। किसानों का हापुड़ जिले कि चीनी मिलों पर करोड़ों रुपया बकाया है। जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, लोकेश राघव, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सुदेश प्रधान, जितेंद्र चाहर, डा. नईम, मोहन चौधरी, मनीष चौधरी, सत्येंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.