बाराबंकी, अप्रैल 18 -- हैदरगढ़। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश विश्वकर्मा को दिया। भाकियू नेता राम लखन की की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम से मिले।बीस सूत्रीय ज्ञापन दिया।बारिश एवं अग्निकांड में नष्ट हो चुकी गेहूं की फसल का अतिशीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।बारिश में बेघर हो चुके किसानों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने एवं गलत आ रहे बिजली बिल सही किए जाने की मांग की गई। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...