अलीगढ़, मई 30 -- अतरौली, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल सिंह गुट) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अतरौली तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला अधिकारी (डीएम) को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने सरकार से मांग की है कि आलू उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए तत्काल सरकारी खरीद केंद्र खोले जाएं। किसानों ने मांग की कि सरकारी केंद्रों पर आलू का न्यूनतम मूल्य कम से कम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें उनकी लागत का सही दाम मिल सके।इसके यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज अलावा, प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र ...