बांदा, मार्च 30 -- बांदा संवाददाता। भाकियू पदाधिकारियों ने कमिश्नरी पहुंचकर आयुक्त को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्यायें दूर करने की मांग की। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के बैजनाथ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमलनयन पटेल, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, महोबा के रामखिलावन, अनीता सिंह आदि ने आयुक्त को बताया कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। हर घर जल योजना के तहत ग्राम अरवारी, चर्का, मुंडवारा, मटेहना, गोंडा, औदहा आदि गांवों में जलापूर्ति करायी जाए। मर्का पावर हाउस में सितंबर से रखे ट्रांसफार्मर का कनेक्शन किया जाए। नरैनी सीएचसी में बाहर दवाएं बेची जाती है। मरीज की जांच आदि भी नहीं हो रही।-------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...