बुलंदशहर, मार्च 16 -- भारतीय किसान यूनियन (कर्मठ) ने अनूपशहर को जिला बनाने तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। सोमवार को भाकियू (कर्मठ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण भवन में मासिक पंचायत में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार खुशबू सिंह को देते हुए बताया कि अनूपशहर को जिला बनाने, रेलमार्ग को राजघाट, अनूपशहर होते हुए दिल्ली से जोड़ा जाए, किसानों को बीज गोदाम से सब्सिडी दिलाने आदि मांग की। नायब तहसीलदार ने समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता सूर्य प्रकाश सिंह परमार ने संचालन रनपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.