मुरादाबाद, जून 4 -- भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय सचिव ने एक व्यक्ति पर उनकी भूमि पर अपना पंजीयन कराकर गेहूं तौलने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी एवं भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने उपजिलाधिकारी से की गयी ऑनलाइन शिकायती में बताया कि ग्राम हरियाना स्थित गाटा संख्या 19 व 20 की भूमि उनकी है। आरोप है कि सुनील नामक व्यक्ति ने उनकी भूमि पर अपना पंजीयन कराकर गेहूं की तौल करवा ली। उनका आरोप है कि यह कार्य स्थानीय स्टाफ की मिलीभगत से किया गया है। यह भी पढ़ें- भाकियू नेता की भूमि पर फर्जी पंजीयन से कराई गेहूं तौल, एसडीएम से की शिकायत देवेश भूषण ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्...