भाकियू नेताओं ने धरने में चार घंटे बिठाए रखे बीमा अधिकारी
मथुरा, जून 7 -- भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित मुआवजे के भुगतान की मांग की। वहीं बीमा कंपनी के अधिकारियों को चार घंटे तक बिठाए रखा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में जुटे किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर भुगतान में देरी पर रोष जताया। वार्ता को पहुंचे बीमा कंपनी प्रबंधक नीरज गुप्ता एवं अंशुल राठौर किसानों को संतुष्ट नहीं कर सके। इसके बाद किसानों ने दोनों अधिकारियों को करीब चार घंटे तक अपने साथ बिठाए रखा। सूचना पर एसडीएम सदर आदेश कुमार, न्यायिक एसडीएम महावन, तहसीलदार अमित त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार, थाना सदर प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.