मेरठ, जून 26 -- शुक्रवार को क़स्बा हर्रा में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बागपत के चिरचिटा गांव में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर 29 जून को लखनऊ कूच और मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आंदोलन करने की चेतावनी दी। हर्रा में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 15 जून को बागपत के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के चिरचिटा गांव में हुई घटना के बाद संगठन ने 22 जून को पुलिस अधीक्षक बागपत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि पीड़ित पक्ष को अब तक संतोषजनक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का व्यवहार पीड़ित परिवार और किसान प्रतिनिध...