मुरादाबाद, फरवरी 12 -- भारतीय किसान यूनियन तराई संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी तादात में किसान तहसील पहुंचे। जहां मांगों को लेकर तहसीलदार बिलारी को ज्ञापन दिया। गुरुवार को तहसील पहुंचे किसानों ने ज्ञापन देकर कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। गरीब मजदूरों का सभी कर्ज माफ किया जाए। विधवा विकलांगों को दस हजार प्रति माह दिया, 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त दी जाए। बिजली का निजीकरण भी समाप्त किया जाए। महंगाई पर रोक लगाने के लिए वस्तुओं पर लगने वाले कर समाप्त किए जाएं, ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष खालिद, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास हुसैन, मंडल अध्यक्ष आमिर प्रधान, अल्ताफ चौधरी, धर्म सिंह, लईक अहमद आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.