अमरोहा, जून 11 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की गुरुवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अतरासी फ्लाईओवर के नीचे जोया ब्लाक की पंचायत हुई। अफसरों ने बैठक में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना व समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत ने पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएंकिसानों की चिंताएँ भाकियू पदाधिकारियों ने यूरिया खाद की किल्लत को प्रमुखता से उठाया। मांग की कि किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया खाद मुहैया कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को नियमानुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ने भीषण गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति में सुधार करने, अघोषित कटौती बंद करने, फसल सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने की मांग की। बिजली अफसरों न...