सहारनपुर, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। रैली में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली। उसके बाद कार्यकर्ता व किसान समस्याओं को लेकर खंड विकास कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सागर को सौंपा। इस मौके पर मिंटू चौधरी, संजीव, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.