रामपुर, जून 23 -- सोमवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल विद्युतापूर्ति के विरोध में तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संगठन के प्रदेश सचिव मंजीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान तहसील भवन पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम कक्ष के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में किसानों के एक शिष्ट मंडल ने एसडीएम की अनुपस्थिति ज्ञापन तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को सौंपा। जिसमें कहा कि भीषण गर्मी व फसलों को पानी की जरूरत होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति का बुरा हाल है। सरकार के निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के लिए 10 और घरेलू उपयोग के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- समस...