अमरोहा, फरवरी 26 -- हसनपुर, संवाददाता। एसडीएम या उनके प्रतिनिधि अफसर के पंचायत में नहीं पहुंचने से नाराज भाकियू टिकैत गुट पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर बाद तहसील के पास अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गईं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। दोपहर में तहसील के नजदीक संगठन की पंचायत हुई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून में नए विधेयक जोड़ने और अमेरिका के साथ की गई कृषि डील का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डील का किसानों पर बुरा असर पड़ेगा। डील रद्द करने की मांग की। पंचायत के बाद पदाधिकारियों ने ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सूचित किया। काफी देर इंतजार के बाद भी एसडीएम या उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.