सहारनपुर, जुलाई 2 -- रामपुर मनिहारान। किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने उन्हीं के घर पर नजर बंद किया। उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाने नहीं दिया गया।जिसको लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे थे। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह गुर्जर कार्यकर्ताओं संग किसानों की समस्याओं के संबंध में देवबंद पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे। जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुबह गांव सलेमपुर स्थित उनके घर पर पहुंचकर उन्हें नजर बंद कर लिया और उन्हें मुख्यमंत्री की सभा में जाने नहीं दिया। ब्लॉक अध्यक्ष चौ. धर्...