हापुड़, जून 21 -- तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में संगठन का एक धरना आयोजित किया गया। धरने में किसानों से जुड़ी समस्या को निस्तारण के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया गय। शनिवार को आयोजित किए गए धरने में जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि जनपद की दोनों ही चीनी मिल किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं दे रही हैं। इसके अलावा जनपद के आलू किसानों के साथ उत्कल कंपनी ने धोखाधड़ी की है।इस कारण क्षेत्र के किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं लेकिन शासन और प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। प्रधान हरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील परिसर में आरके कार्यालय में दाखिल-खारिज, विरासत, जन्म-मृत्यु , आय-जाति आदि प्रमाण पत्र बनाने में अवैध वसूली की जा रही है जो सरासर गलत है। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान और गन्ना बीज दरों को लेकर भाकि...