बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- नई तहसील अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बाजार में भीख मांग कर रैली निकाली। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रदेश महासचिव बब्बन प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर दाताराम चौक के निकट पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि कई मामले तहसील में लंबित पड़े हैं। उन मामलों के जल्दी समाधान कराने को लेकर कई बार किसान और संगठन के कार्यकर्ता तहसील अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि तहसील अधिकारी बिना रुपये के कोई कार्य नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें- तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन ऐसे में अधिकारियों को रुपये देने के लिए किसानों को बाजार में भीख मांगनी पड़ रही है। इसके चलते यह रैली निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.