हापुड़, जून 27 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत शनिवार को फ्रीगंज रोड स्थित जिला कार्यालय और पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और कार्यकारिणी के गठन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता किशोर त्यागी ने तथा संचालन माजिद खान ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से मेरठ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश खेडा ने कुंवर खुशनु उर्फ जूनियर सिंभावली को मंडल अध्यक्ष, अजय कुमार उर्फ गुड्डू भरना, हरेंद्र सिंह कटीरा एवं आजाद तोमर हिम्मतपुर को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा माजिद खान दौताई और रिंकू राघव जखैड़ा को महासचिव, अनिल त्यागी माधापुर को प्रचार मंत्री तथा नीरज तोमर जखैड़ा, सुनील त्यागी हैदरपुर, इंसाफ अली बदरखा और संजय चौहान नानई को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक...