भाकियू टिकैत की पंचायत में गरजे किसान
संभल, अगस्त 24 -- गुन्नौर ब्लॉक परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में दूसरे किसान संगठनों को छोड़कर आए दर्जनों किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्ष के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पप्पू गुप्ता और मनोज यादव समेत कई किसानों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन का दामन थामा। पंचायत में गुन्नौर तहसील क्षेत्र की बिजली किल्लत, यूरिया खाद की कमी और अंश निर्धारण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। किसानों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों की ताकत उनकी एकजुटता में है। उन्होंने किसानों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.