बिजनौर, अप्रैल 9 -- भाकियू टिकैत की 16 अप्रैल को अफजलगढ़ में प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए दो ग्रुपो की अलग-अलग स्थानों पर पंचायत हुई। गुरुवार को भाकियू टिकैत के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह चौधरी के नेतृत्व में गांव गांवड़ी पनियाला में नरेश यादव की अध्यक्षता व मोनू चौधरी के संचालन में आयोजित पंचायत में 16 अप्रैल को अफजलगढ़ में प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिये किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। पंचायत में एक दर्जन से अधिक किसानों को भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण करायी।पंचायत में जिला सचिव देवेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अशोक धनकड़, भोपाल सिंह, मोहित चौहान, नरेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मुनि देव, अनेक चौधरी, मोनू चौधरी, वसीम अहमद, मोहम्मद शादाब, चंचल चौहान, भूरे सिंह, शुशील शर्मा व रा...