बरेली, मार्च 20 -- ​आंवला। भाकियू टिकैत ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। किसानों को सौंपें ज्ञापन में गेहूं के समर्थन मूल्य को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लागू करने, अन्य अनाज सही मूल्य पर खरीदने, खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए इसे रद्द करने, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों का समाधान कराने, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह, पंकज कुमार शर्मा, मोहनलाल वर्मा, उदल सिंह वर्मा, सौदान सिंह, मुनीष यादव, बसंत मौर्य, नवल किशोर यादव, वीरेंद्र पाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...