हापुड़, अप्रैल 28 -- गढ़मुक्तेश्वर। ग्राम बक्सर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। सोमवार को सिंभावली के गाँव बक्सर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने बताया कि चौधरी राकेश टिकैत के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष जीते चौहान के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल कहा कि जीते चौहान एक ईमानदार, संघर्षशील और स...