बिजनौर, मार्च 19 -- कोतवाली देहात। सर्विस रोड पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना बुधवार को वार्ता के बाद स्थगित हो गया। नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी, पुलिस प्रशासन और भाकियू पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत में अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर सीओ नगर संग्राम सिंह के नेतृत्व में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिया निर्माण और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता हुई।वार्ता के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के इ...